quranmक़ुरआन रीडर में खोलें

पृष्ठ 584

Range
from 79:16 to 79:46
Surahs covered
अरबी
31 अनुवाद

क़ुरआन रीडर में खोलें

79:16

إِذۡ نَادَىٰهُ رَبُّهُۥ بِٱلۡوَادِ ٱلۡمُقَدَّسِ طُوًى ﴿16﴾

जब उसके पालनहार ने उसे पवित्र घाटी 'तुवा' में पुकारा।

79:17

ٱذۡهَبۡ إِلَىٰ فِرۡعَوۡنَ إِنَّهُۥ طَغَىٰ ﴿17﴾

फ़िरऔन के पास जाओ, निश्चय वह हद से बढ़ गया है।

79:18

فَقُلۡ هَل لَّكَ إِلَىٰٓ أَن تَزَكَّىٰ ﴿18﴾

फिर उससे कहो : क्या तुझे इस बात की इच्छा है कि तू पवित्र हो जाए?

79:19

وَأَهۡدِيَكَ إِلَىٰ رَبِّكَ فَتَخۡشَىٰ ﴿19﴾

और मैं तेरे पालनहार की ओर तेरा मार्गदर्शन करूँ, तो तू डर जाए?

79:20

فَأَرَىٰهُ ٱلۡأٓيَةَ ٱلۡكُبۡرَىٰ ﴿20﴾

फिर उसे सबसे बड़ी निशानी (चमत्कार) दिखाई।

79:21

فَكَذَّبَ وَعَصَىٰ ﴿21﴾

तो उसने झुठला दिया और अवज्ञा की।

79:22

ثُمَّ أَدۡبَرَ يَسۡعَىٰ ﴿22﴾

फिर वह पलटा (मूसा अलैहिस्सलाम के विरोध का) प्रयास करते हुए।

79:23

فَحَشَرَ فَنَادَىٰ ﴿23﴾

फिर उसने (लोगों को) एकत्रित किया। फिर पुकारा।

79:24

فَقَالَ أَنَا۠ رَبُّكُمُ ٱلۡأَعۡلَىٰ ﴿24﴾

तो उसने कहा : मैं तुम्हारा सबसे ऊँचा पालनहार हूँ।

79:25

فَأَخَذَهُ ٱللَّهُ نَكَالَ ٱلۡأٓخِرَةِ وَٱلۡأُولَىٰٓ ﴿25﴾

तो अल्लाह ने उसे आख़िरत और दुनिया की यातना में पकड़ लिया।

79:26

إِنَّ فِي ذَٰلِكَ لَعِبۡرَةٗ لِّمَن يَخۡشَىٰٓ ﴿26﴾

निःसंदेह इसमें उस व्यक्ति के लिए शिक्षा है, जो डरता है।

79:27

ءَأَنتُمۡ أَشَدُّ خَلۡقًا أَمِ ٱلسَّمَآءُۚ بَنَىٰهَا ﴿27﴾

क्या तुम्हें पैदा करना अधिक कठिन है या आकाश को, जिसे उसने बनाया।

79:28

رَفَعَ سَمۡكَهَا فَسَوَّىٰهَا ﴿28﴾

उसकी छत को ऊँचा किया, फिर उसे बराबर किया।

79:29

وَأَغۡطَشَ لَيۡلَهَا وَأَخۡرَجَ ضُحَىٰهَا ﴿29﴾

और उसकी रात को अंधेरा कर दिया तथा उसके दिन के प्रकाश को प्रकट कर दिया।

79:30

وَٱلۡأَرۡضَ بَعۡدَ ذَٰلِكَ دَحَىٰهَآ ﴿30﴾

और उसके बाद धरती को बिछाया।

79:31

أَخۡرَجَ مِنۡهَا مَآءَهَا وَمَرۡعَىٰهَا ﴿31﴾

उससे उसका पानी और उसका चारा निकाला।

79:32

وَٱلۡجِبَالَ أَرۡسَىٰهَا ﴿32﴾

और पर्वतों को गाड़ दिया।

79:33

مَتَٰعٗا لَّكُمۡ وَلِأَنۡعَٰمِكُمۡ ﴿33﴾

तुम्हारे तथा तुम्हारे पशुओं के लाभ के लिए।

79:34

فَإِذَا جَآءَتِ ٱلطَّآمَّةُ ٱلۡكُبۡرَىٰ ﴿34﴾

फिर जब बड़ी आपदा (क़ियामत) आ जाएगी।

79:35

يَوۡمَ يَتَذَكَّرُ ٱلۡإِنسَٰنُ مَا سَعَىٰ ﴿35﴾

जिस दिन इनसान अपने किए को याद करेगा।

79:36

وَبُرِّزَتِ ٱلۡجَحِيمُ لِمَن يَرَىٰ ﴿36﴾

और देखने वाले के लिए जहन्नम सामने कर दी जाएगी।

79:37

فَأَمَّا مَن طَغَىٰ ﴿37﴾

तो जो व्यक्ति हद से बढ़ गया।

79:38

وَءَاثَرَ ٱلۡحَيَوٰةَ ٱلدُّنۡيَا ﴿38﴾

और उसने सांसारिक जीवन को वरीयता दी।

79:39

فَإِنَّ ٱلۡجَحِيمَ هِيَ ٱلۡمَأۡوَىٰ ﴿39﴾

तो निःसंदेह जहन्नम ही उसका ठिकाना है।

79:40

وَأَمَّا مَنۡ خَافَ مَقَامَ رَبِّهِۦ وَنَهَى ٱلنَّفۡسَ عَنِ ٱلۡهَوَىٰ ﴿40﴾

लेकिन जो अपने पालनहार के समक्ष खड़ा होने से डर गया तथा अपने मन को बुरी इच्छा से रोक लिया।

79:41

فَإِنَّ ٱلۡجَنَّةَ هِيَ ٱلۡمَأۡوَىٰ ﴿41﴾

तो निःसंदेह जन्नत ही उसका ठिकाना है।

79:42

يَسۡـَٔلُونَكَ عَنِ ٱلسَّاعَةِ أَيَّانَ مُرۡسَىٰهَا ﴿42﴾

वे आपसे क़ियामत के बारे में पूछते हैं कि वह कब घटित होगी?

79:43

فِيمَ أَنتَ مِن ذِكۡرَىٰهَآ ﴿43﴾

आपका उसके उल्लेख करने से क्या संबंध है?

79:44

إِلَىٰ رَبِّكَ مُنتَهَىٰهَآ ﴿44﴾

उस (के ज्ञान) की अंतिमता तुम्हारे पालनहार ही की ओर है।

79:45

إِنَّمَآ أَنتَ مُنذِرُ مَن يَخۡشَىٰهَا ﴿45﴾

आप तो केवल उसे डराने वाले हैं, जो उससे डरता है।

79:46

كَأَنَّهُمۡ يَوۡمَ يَرَوۡنَهَا لَمۡ يَلۡبَثُوٓاْ إِلَّا عَشِيَّةً أَوۡ ضُحَىٰهَا ﴿46﴾

जिस दिन वे उसे देखेंगे, तो (ऐसा लगेगा) मानो वे (दुनिया में) केवल एक शाम या उसकी सुबह ही ठहरे हैं।