quranmक़ुरआन रीडर में खोलें

सूरह Al-Balad البلد

क्रमांक
90
अवतरण
मक्की
आयतें
20
अनुवाद
Maulana Azizul Haque al-Umari

क़ुरआन रीडर में खोलें

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

90:1

لَآ أُقۡسِمُ بِهَٰذَا ٱلۡبَلَدِ ﴿١﴾

मैं इस नगर (मक्का) की क़सम खाता हूँ!

90:2

وَأَنتَ حِلُّۢ بِهَٰذَا ٱلۡبَلَدِ ﴿٢﴾

तथा तुम्हारे लिए इस नगर में लड़ाई हलाल होने वाली है।

90:3

وَوَالِدٖ وَمَا وَلَدَ ﴿٣﴾

तथा क़सम है पिता तथा उसकी संतान की!

90:4

لَقَدۡ خَلَقۡنَا ٱلۡإِنسَٰنَ فِي كَبَدٍ ﴿٤﴾

निःसंदेह हमने मनुष्य को बड़ी कठिनाई में पैदा किया है।

90:5

أَيَحۡسَبُ أَن لَّن يَقۡدِرَ عَلَيۡهِ أَحَدٞ ﴿٥﴾

क्या वह समझता है कि उसपर कभी किसी का वश नहीं चलेगा?

90:6

يَقُولُ أَهۡلَكۡتُ مَالٗا لُّبَدًا ﴿٦﴾

वह कहता है कि मैंने ढेर सारा धन ख़र्च कर दिया।

90:7

أَيَحۡسَبُ أَن لَّمۡ يَرَهُۥٓ أَحَدٌ ﴿٧﴾

क्या वह समझता है कि उसे किसी ने नहीं देखा?

90:8

أَلَمۡ نَجۡعَل لَّهُۥ عَيۡنَيۡنِ ﴿٨﴾

क्या हमने उसके लिए दो आँखें नहीं बनाईं?

90:9

وَلِسَانٗا وَشَفَتَيۡنِ ﴿٩﴾

तथा एक ज़बान और दो होंठ (नहीं बनाए)?

90:10

وَهَدَيۡنَٰهُ ٱلنَّجۡدَيۡنِ ﴿١٠﴾

और हमने उसे दोनों मार्ग दिखा दिए?!

90:11

فَلَا ٱقۡتَحَمَ ٱلۡعَقَبَةَ ﴿١١﴾

परंतु उसने दुर्लभ घाटी में प्रवेश ही नहीं किया।

90:12

وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا ٱلۡعَقَبَةُ ﴿١٢﴾

और तुम्हें किस चीज़ ने ज्ञात कराया कि वह दुर्लभ 'घाटी' क्या है?

90:13

فَكُّ رَقَبَةٍ ﴿١٣﴾

(वह) गर्दन छुड़ाना है।

90:14

أَوۡ إِطۡعَٰمٞ فِي يَوۡمٖ ذِي مَسۡغَبَةٖ ﴿١٤﴾

या किसी भूख वाले दिन में खाना खिलाना है।

90:15

يَتِيمٗا ذَا مَقۡرَبَةٍ ﴿١٥﴾

किसी रिश्तेदार अनाथ को।

90:16

أَوۡ مِسۡكِينٗا ذَا مَتۡرَبَةٖ ﴿١٦﴾

या मिट्टी में लथड़े हुए निर्धन को।

90:17

ثُمَّ كَانَ مِنَ ٱلَّذِينَ ءَامَنُواْ وَتَوَاصَوۡاْ بِٱلصَّبۡرِ وَتَوَاصَوۡاْ بِٱلۡمَرۡحَمَةِ ﴿١٧﴾

फिर वह उन लोगों में से हो, जो ईमान लाए और एक-दूसरे को धैर्य रखने की सलाह दी और एक-दूसरे को दया करने की सलाह दी।

90:18

أُوْلَـٰٓئِكَ أَصۡحَٰبُ ٱلۡمَيۡمَنَةِ ﴿١٨﴾

यही लोग दाहिने हाथ वाले (सौभाग्यशाली) हैं।

90:19

وَٱلَّذِينَ كَفَرُواْ بِـَٔايَٰتِنَا هُمۡ أَصۡحَٰبُ ٱلۡمَشۡـَٔمَةِ ﴿١٩﴾

और जिन लोगों ने हमारी आयतों का इनकार किया, वही लोग बाएँ हाथ वाले (दुर्भाग्यशाली) हैं।

90:20

عَلَيۡهِمۡ نَارٞ مُّؤۡصَدَةُۢ ﴿٢٠﴾

उनपर (हर ओर से) बंद की हुई आग होगी।