quranmक़ुरआन रीडर में खोलें

Surah Ash-Shams transliteration

क़ुरआन रीडर में खोलें पूरी सूरह पढ़ें

91:1

وَٱلشَّمۡسِ وَضُحَىٰهَا ﴿1﴾

Transliteration: Waalshshamsi waduhaha

Translation: सूरज की क़सम! तथा उसके ऊपर चढ़ने के समय की क़सम!

91:2

وَٱلۡقَمَرِ إِذَا تَلَىٰهَا ﴿2﴾

Transliteration: Waalqamari itha talaha

Translation: तथा चाँद की (क़सम), जब वह सूरज के पीछे आए।

91:3

وَٱلنَّهَارِ إِذَا جَلَّىٰهَا ﴿3﴾

Transliteration: Waalnnahari itha jallaha

Translation: और दिन की (क़सम), जब वह उस (सूरज) को प्रकट कर दे!

91:4

وَٱلَّيۡلِ إِذَا يَغۡشَىٰهَا ﴿4﴾

Transliteration: Waallayli itha yaghshaha

Translation: और रात की (क़सम), जब वह उस (सूरज) को ढाँप ले।

91:5

وَٱلسَّمَآءِ وَمَا بَنَىٰهَا ﴿5﴾

Transliteration: Waalssamai wama banaha

Translation: और आकाश की तथा उसके निर्माण की (क़सम)।

91:6

وَٱلۡأَرۡضِ وَمَا طَحَىٰهَا ﴿6﴾

Transliteration: Waalardi wama tahaha

Translation: और धरती की तथा उसे बिछाने की (क़सम!)

91:7

وَنَفۡسٖ وَمَا سَوَّىٰهَا ﴿7﴾

Transliteration: Wanafsin wama sawwaha

Translation: और आत्मा की तथा उसके ठीक-ठाक बनाने की (क़सम)।

91:8

فَأَلۡهَمَهَا فُجُورَهَا وَتَقۡوَىٰهَا ﴿8﴾

Transliteration: Faalhamaha fujooraha wataqwaha

Translation: फिर उसके दिल में उसकी बुराई और उसकी परहेज़गारी (की समझ) डाल दी।

91:9

قَدۡ أَفۡلَحَ مَن زَكَّىٰهَا ﴿9﴾

Transliteration: Qad aflaha man zakkaha

Translation: निश्चय वह सफल हो गया, जिसने उसे पवित्र कर लिया।

91:10

وَقَدۡ خَابَ مَن دَسَّىٰهَا ﴿10﴾

Transliteration: Waqad khaba man dassaha

Translation: तथा निश्चय वह विफल हो गया, जिसने उसे (पापों में) दबा दिया।

91:11

كَذَّبَتۡ ثَمُودُ بِطَغۡوَىٰهَآ ﴿11﴾

Transliteration: Kaththabat thamoodu bitaghwaha

Translation: समूद (की जाति) ने अपनी सरकशी के कारण झुठलाया।

91:12

إِذِ ٱنۢبَعَثَ أَشۡقَىٰهَا ﴿12﴾

Transliteration: Ithi inbaAAatha ashqaha

Translation: जब उसका सबसे दुष्ट व्यक्ति उठ खड़ा हुआ।

91:13

فَقَالَ لَهُمۡ رَسُولُ ٱللَّهِ نَاقَةَ ٱللَّهِ وَسُقۡيَٰهَا ﴿13﴾

Transliteration: Faqala lahum rasoolu Allahi naqata Allahi wasuqyaha

Translation: तो अल्लाह के रसूल ने उनसे कहा : अल्लाह की ऊँटनी और उसके पीने की बारी का ध्यान रखो।

91:14

فَكَذَّبُوهُ فَعَقَرُوهَا فَدَمۡدَمَ عَلَيۡهِمۡ رَبُّهُم بِذَنۢبِهِمۡ فَسَوَّىٰهَا ﴿14﴾

Transliteration: Fakaththaboohu faAAaqarooha fadamdama AAalayhim rabbuhum bithanbihim fasawwaha

Translation: परंतु उन्होंने उसे झुठलाया और उस (ऊँटनी) की कूँचें काट दीं, तो उनके पालनहार ने उनके गुनाह के कारण उन्हें पीस कर विनष्ट कर दिया और उन्हें मटियामेट कर दिया।

91:15

وَلَا يَخَافُ عُقۡبَٰهَا ﴿15﴾

Transliteration: Wala yakhafu AAuqbaha

Translation: और वह उसके परिणाम से नहीं डरता।

Transliteration source: English Transliteration by Tanzil. Used under Tanzil's non-commercial terms; see the source and latest updates at Tanzil. Tanzil translation download